Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: Notice issue to 42 Shops on drain of Mantola in Shubhas Bazar Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: Notice issue to 42 Shops on drain of Mantola in Shubhas Bazar Agra

175

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नाले पर बनी कपड़े की दुकान के ध्वस्त होने से महिला सिपाही मां की मौत के बाद सुभाष बाजार की 42 दुकानों को नोटिस। ये दुकानें नाले के सहारे बनी हुई हैं, 3 दिन में संपत्ति संबंधी दस्तावेज सहित जवाब ना देने पर नगर निगम द्वारा दुकानों को अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।


आगरा में आठ जुलाई को सुभाष बाजार में नाले पर बनी कपड़े की दुकान ध्वस्त हो गई थी, दो मंजिला दुकान 20 फीट गहरे नाले में समा गई थी। चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया था लेकिन महिला सिपाही की मां का पता नहीं चला था। छठवें दिन घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर पुलिया के अंदर महिला सिपाही की मां का शव मिला था।
नगर निगम ने सर्वे के बाद नोटिस किया जारी
सुभाष बाजार में जहां हादसा हुआ वहां नौ दुकानें हैं ये दुकानें नगर निगम ने बनाकर दुकानदारों को लीज पर दी थी लेकिन रखरखाव नहीं किया गया था। दुकानदारों ने हादसे से एक महीने पहले भी दुकानों की मरम्मत कराने के लिए ज्ञापन दिया था। हादसे के बाद नगर निगम ने सुभाष बाजार में सर्वे कराया। बाजार में अधिकांश कपड़ों की पुरानी दुकान हैं। सर्वे में नगर निगम ने 42 दुकानों को चिन्हित किया है ये दुकानें नाले के सहारे बनी हुई हैं।


तीन दिन में देना है नोटिस का जवाब
नगर निगम की टीम ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसमें कहा गया है कि मंटोला नाला 60 से 70 साल पुराना है और जीर्ण हो चुका है। नाले के सहारे बनी दुकानों के संबंध में संपत्ति के दस्तावेज सहित तीन दिन में नोटिस का जवाब उपलब्ध कराएं। जवाब ना देने पर नाले के सहारे बनी दुकानों को अवैध कब्जा मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज से चार दिन तक बारिश का अलर्ट, जानेंआगरा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 2nd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 2 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ, सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 620 Plots of Gangapuram allot by Lottery, Rs 325 Crore income to ADA

आगरालीक्स आगरा में ग्रेटर आगरा की गंगापुरम टाउनशिप के लिए 620 प्लॉट...

error: Content is protected !!