Tuesday , 1 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News Live: School Van driver arrested for misbehaving 6th Standard girl student in Agra
बिगलीक्स

Agra News Live: School Van driver arrested for misbehaving 6th Standard girl student in Agra

229

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक करता था अश्लील हरकत, छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया, मां के पूछने पर बताई वैन चालक की करतूत, अरेस्ट।


आगरा में 12 साल की छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ रही है। वैन से स्कूल जाती है, वैन चालक छात्रा से पिछले एक सप्ताह से अश्लील हरकत कर रहा था। इससे छात्रा डरी सहमी रहने लगी, वैन से स्कूल जाने और स्कूल से घर लौटने पर चालक के अश्लील हरकत से डरी सहमी छात्रा ने मंगलवार को स्कूल जाने से मना कर दिया।
मां के पूछने पर खुला मामला
छात्रा ने स्कूल जाने से मना किया तो छात्रा की मां ने उससे प्यार से कारण पूछा। इस पर छात्रा ने वैन चालक द्वारा की जा रही अश्लील हरकत की जानकारी दी।


वैन चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मंगलवार सुबह स्कूल वैन चालक जैसे ही छात्रा को लेने उसके घर पहुंचे, परिजनों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। खंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूल वैन चालक को अरेस्ट कर लिया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Firozabad record first swine flu Death, 69 year old businessman died

फिरोजाबादलीक्स… स्वाइन फ्लू से फिरोजाबाद में व्यापारी की मौत, आगरा में स्वाइन...

बिगलीक्स

Agra News Live: 142 Monkey caught by Nagar Nigam in Agra

आगरालीक्स आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बंदर पकड़ने के लिए पिंजरे लगने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Ajanta Sweets Janmashtami special sweets available

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra News Live: 37 & 32 year old youth return from Congo to Agra test Ebola positive, Home isolate

आगरालीक्स …आगरा में अपने घर छुट्टी पर कांगो देश से आए दो...

error: Content is protected !!