आगरालीक्स…आगरा में शोरूम के अंदर ब्रांडेड कपनियों के बेचे जा रहे थे डुप्लीकेट जींस, टीशर्ट और शर्ट. शिकायत के बाद पुलिस ने मारा छापा. मुकदमा दर्ज
आगरा के सिकंदरा कारगिल चौराहा स्थित एक रेडीमेड शोरूम पर ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट जींस, टीशर्ट और शर्ट बेचे जा रहे थे. कंपनी के प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत पुलिस में की जिसके बाद पुलिस ने शोरूम पर छापा मारा और यहां से 147 डुप्लीकेट कपड़े बरामद किए हैं. शोरूम संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है.फरीदाबाद में रहने वाले महेश सिंह नैत्रिका कंसल्टिंग इंडया में असिस्टेंट मैनेजर हैं. उन्होंने थाना सिकंदरा में बताया कि उनकी कंपनी को टॉमी हिलफिगर और काल्विन क्लेन ब्रांड की ओर से नकली उत्पादों की पहचान और कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है. सर्वे में पता चला कि कारगिल चौराहा स्थित एक शोरूम पर दोनों ब्रांड के नाम से डुप्लीकेट उत्पाद बेचे जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने कंपनी के एक्सपर्ट अखिलेश के साथ शोरूम पर छापा मारा.
टीम ने टॉमी हिलफिगर ब्रांड की 22 टीशर्ट, सात जींस और 55 शर्ट यहां से मिली. इसके अलावा काल्विन क्लेन ब्रांड की 8 टीशर्ट, पांच जींस और 50 शर्ट सहित कुल 147 डुप्लीकेट परिधार जब्त किए हैं. दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.