आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम. जानिए कितने परीक्षार्थी हुए पास
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा बीएड द्वितीय वर्ष एवं एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार बीएड द्वितीय वर्ष में कुल 12104 परीक्षार्थियों में से 10697 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं, तथा एल.एल.बी. तृतीय वर्ष के 3036 परीक्षार्थियों में से 2688 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।