आगरालीक्स… आगरा में कोहरे में चीता मोबाइल बाइक से जा रहे सिपाहियों को ट्रक ने चपेट में ले लिया, दोनों सिपाहियों के ऊपर होकर ट्रक का पहिया निकल गया, खून बह जाने से एक की मौत, एक ही हालत गंभीर है।
गुरुवार को सुबह से ही कोहरा और शीत लहर चल रही थी, सिकंदरा क्षेत्र में चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही सुभाष निवासी खेडा फीरोजाबाद और सुमित निवासी गाजियाबाद तैनात हैं। गुरुवार को ये दोनों चीता मोबाइल बाइक से सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया से जा रहे थे, सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।
दोनों के ऊपर होकर निकले ट्रक के पहिया
हादसे में दोनों सिपाहियों के ऊपर होकर ट्रक के पहिया निकल गए, खून से लथपथ दोनों सिपाहियों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
हेलमेट से बचा सिर, हाथ पैर कुचले
हादसे में ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर होकर गुजर गया, सुभाष का हाथ और पैर कुचल गए हैं। रात को इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। सुमित के सिर में चोट है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रक चालक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
14 दिसंबर को स्कूल बस ने आॅटो में मारी टक्कर
आगरा में स्कूल बस ने बच्चों को लेकर जा रहे आॅटो में टक्कर मार दी, तीन बच्चे घायल हो गए। वैन चालक ने बच्चों को आॅटो में बिठा दिया था, इसके बाद हादसा हुआ। इससे परिजनों में आक्रोश है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के रागेद्र स्वरूप स्कूल के बच्चों को उनके घर से लेकर वैन चालक निकला, रास्ते में पांच बच्चों को वैन चालक ने आॅटो में बिठा दिया। आॅटो चालक बच्चों को लेकर रागेंद्र स्वरूप स्कूल जा रहा था। कैला देवी चौराहा सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी पर होली पब्लिक स्कूल की बस ने आॅटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आॅटो से बच्चों को बाहर निकाला।
तीन बच्चे घायल
हादसे में आॅटो में बैठे कार्तिकेय (14), मानवीय परिहार (9) और यथार्थ (9) घायल हो गए। हादसे में बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजन आ गए। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद वे बच्चों को अपने साथ ले गए।
वैन से आॅटो में बच्चों को बिठाने से आक्रोश
वैन चालक बच्चों को घर से स्कूल ले जाता था, उसने बच्चों को वैन से आॅटो में बिठा दिया और परिजनों को जानकारी नहीं दी। इससे परिजनों में आक्रोश है।