आगरालीक्स …आगरा में थोक दवा के नए लाइसेंस पर रोक, आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर सहित टीम ने छापा मारकर अवैध फैक्ट्री में दवाएं पकड़ी हैं।
आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा, निलेश शर्मा, मेरठ मंडल के गौरव लोधी ने गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर देहरादून में अवैध दवा की फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री से उत्तर प्रदेश के कई शहरों में दवाओं की सप्लाई की जा रही थी इसका आगरा लिंक भी तलाश जा रहा है। टीम ने आठ लोगों के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया है।
नए थोक दवा के लाइसेंस पर रोक
सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय का कहना है कि अवैध दवाओं की बिक्री के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके चलते आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने फिलहाल थोक दवा के नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी है।