आगरालीक्स…आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में छात्र परिषद का हुआ गठन. अलंकरण समारोह में स्टूडेंट्स ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
शारदा वर्ल्ड स्कूल, कीठम में को सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के गठन एवं अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।विद्यालय के एच.ओ.एस. श्री सत्याकी बनर्जी ने मुख्य अतिथि ए सी पी फतेहाबाद इमरान अहमद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय के छात्र भव्य जैन एवं सांची अग्रवाल ने अतिथि का स्वागत करते हुए उनका परिचय प्रस्तुत किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति को सभी उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शैशे, बैज एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह को हेड बॉय तथा गौरी चौधरी को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। कुशल अग्रवाल को जूनियर हेड बॉय तथा आराध्या अग्रवाल को जूनियर हेड गर्ल बनाया गया। ज्ञानचंल को वाइस हेड बॉय एवं अयाना अरोड़ा को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उमंग चौधरी को कल्चरल कैप्टन (बालिका वर्ग) तथा शशांक शर्मा को कल्चरल कैप्टन (बालक वर्ग) नियुक्त किया गया। खेल विभाग में आर्यन कुमार को स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक वर्ग), अनुष्का सिंह को स्पोर्ट्स कैप्टन (बालिका वर्ग), कृशिव मनचंदा को जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन (बालक वर्ग) तथा किमीकली को जूनियर स्पोर्ट्स कैप्टन नियुक्त किया गया।
स्टूडेंट वेलफेयर कैप्टन (बालक वर्ग) के रूप में अंकुर चौधरी एवं (बालिका वर्ग) के रूप में अक्सा अंसारी को नियुक्त किया गया। शिवम पटेल को डिसिप्लिन कैप्टन तथा लावण्या सिंह को जूनियर डिसिप्लिन कैप्टन बनाया गया। रिद्धिमा सिंह को लिटरेसी कैप्टन तथा याना बग्गा को जूनियर लिटरेसी कैप्टन नियुक्त किया गया।विद्यालय की पंचमहाभूत पद्धति के आधार पर विभिन्न तत्वों के कप्तान एवं प्रीफेक्ट भी नियुक्त किए गए। वायु तत्व के कैप्टन अभिषेक चौधरी एवं प्रीफेक्ट नम्रता तपन, जल तत्व के कैप्टन रुद्र यादव एवं प्रीफेक्ट आरव अमरनानी, पृथ्वी तत्व के कैप्टन पारस जैन एवं प्रीफेक्ट अर्तिका जैन तथा अग्नि तत्व के कैप्टन विहान गुप्ता एवं प्रीफेक्ट रूहानी खन्ना नियुक्त किए गए। सभी नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।सोशल मीडिया के प्रयोग मेँ सतर्क रहने की बात विशेष रूप से कही। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती नीता रानी ने विद्यार्थियों को सजग एवं सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
नवनियुक्त हेड बॉय अनिरुद्ध सिंह एवं हेड गर्ल गौरी चौधरी ने सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय केसभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं टीम भावना के विकास का प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता जी (सीईओ शारदा ग्रुप) ने शुभकामानाये प्रेषित की ।