आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा में दोस्त को युवती को साथ लेकर भागने के लिए पैसों की जरूरत थी, दोस्तों के साथ मिलकर अखिलेश टॉवर स्थित दुकानों में चोरी की, पुलिस ने तीन अरेस्ट किए।
आगरा के अखिलेश टॉवर में शनिवार की रात को दो दुकानों में चोरी हो गई, दुकानदारों ने दो लाख से अधिक रुपये कैश सहित सामान चोरी होने के आरोप लगाए। पुलिस की टीमें जांच के लिए लगाई गईं। चोर दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए थे।
पुलिस ने तीन को किया अरेस्ट
एसीपी हरीपर्वत अमीषा के अनुसार, अखिलेश टॉवर में जाने के दौर रास्ते हैं एक रास्ता अखिलेश टॉवर के पीछे स्थित नाला बुढान सैयद बस्ती के लिए जाता है। पुलिस ने नाला बुढ़ान सैयद बस्ती में रहने वाले छोटू उर्फ सोहन जो थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है के साथ ही सत्यम व विकास को अरेस्ट किया है। विकास नगर निगम में म्रतक आश्रित से सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने 14450 रुपये, पांच मोबाइल और चेक बरामद किए हैं।
एक साथी फरार
पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन को अरेस्ट किया है, पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके साथी नन्नू को एक युवती भगाकर ले जाना था इसके लिए पौसे चाहिए थे। साथ ही उन्हें भी अपने खर्चे के लिए पैसों की जरूरत थी इसलिए उन्होंने चोरी की।