आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए निकले युवक का शव नाले में मिला।
आगरा के महादेव नगर निवासी 26 साल का सोनू चौधरी जूता कंपनी में काम करता था उसका गोवर्धन की रहने वाली युवती से कई सालों से अफेयर था। सोनू चौधरी के परिजनों का कहना है कि उसने युवती से सगाई कर ली थी लेकिन दोनों की जाति अलग थी इसलिए युवती के परिजन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए।
22 जुलाई को थी शादी, 28 जुलाई को नाले में मिला शव
सोनू चौधरी का अपने परिजनों से भी विवाद हो गया था इसलिए वह कुछ दिनों से शास्त्रीपुरम में अपने दोस्त के घर रह रहा था। 20 जुलाई को युवती की शादी थी वह यह कहकर घर से निकला था कि वह प्रेमिका की शादी में जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 जुलाई को नाले में शव मिलने पर सोनू के परिजन भी पहुंच गए उन्होंने सोनू की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया इसमें मौत का कारण डूबना आया है। परिजनों का कहना है कि सोनू इतना कमजोर नहीं था उसके साथ कोई अनहोनी हुई है उसकी हत्या की गई है।