आगरालीक्स…आगरा में 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी बनाकर प्लाटिंग कर दी शुरू. एडीए का चला बुलडोजर. ध्वस्त की बाउंड्रीवॉल. तीन दुकानें भी की सील
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों व अवैध कॉलोनियों पर पर कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को एडीए की टीम ने 5 हजार वर्गगज में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है. यहां प्लॉट की बुकिंग भी हो चुकी थी. टीम ने सभी निर्माणों व बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया. इसके आलवा तीन दुकानों पर भी सील लगाई है.रुनकता के रेणुकाधाम, शनिदेव मंदिर रोड पर पंकज गोयल द्वारा 5 हजार वर्गगज में कॉलोनी विकसित की जा रही थी. यहां प्लॉटिंग भी शुरू कर दी थी. एडीए की बुलडोजर ने प्लॉटों की बाउंड्री के साथ ही अवैध निर्माण भी ध्वस्त किया. यहां बनी सड़क को भी उखाड़ दिया. इसके अलावा एडीए ने तीन दुकानेां को भी सील कर दिया है. इन दुकानेां का निर्माण एडीए की बिना अनुमति के कर लिया गया था. एडीए ने तीनों दुकानों को सील कर दिया है.