Thursday , 6 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Analog Paneer: Seeing massive consumption in the Agra market, Ban in Maharashtra. find out what it is
टॉप न्यूज़

Analog Paneer: Seeing massive consumption in the Agra market, Ban in Maharashtra. find out what it is

24

आगरालीक्स…आगरा में फास्ट फूड में जमकर पनीर डाला जा रहा है. ये दूध वाला पनीर नहीं एनालॉग पनीर है जिसे महाराष्ट्र में बैन कर दिया गया है…जानें क्या है ये एनालॉग पनीर और इससे क्या है नुकसान और कैसे इसे पहचानें

आगरा के लोग खाने पीने के शौकीन है और पनीर यहां का फेवरेट है. पनीर की डिमांड और इसका यूज इतना अधिक है कि आगरा में अब पनीर हर किसी डिश के साथ दिया जाने लगा है. फास्ट फूड से लेकर चाउमीन, आमलेट, मोमोस तक में बेहिसाब पनीर इस्तेमाल हो रहा है. आगरा की गलियों में खड़ी ठेल ढकेल से लेकर शहर के लगभग सभी फूड मार्केट में हर खाने में पनीर भरपूर सर्व किया जा रहा है, लेकिन क्या यह पनीर असली पनीर है, नहीं यह असली पनीर नहीं बल्कि यह एनालॉग पनीर है. एनालॉग पनीर बिल्कुल असली पनीर की तरह दिखाई देता है, लेकिन यह पनीर असली पनीर की अपेक्षा काफी सस्ता होता है.

महाराष्ट्र में एक साल के लिए एनालॉग पनीर बैन
हाल ही में महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर को बैन किया गया है. इसके निर्माणण् से लेकर बिक्री तक पर एक साल तक की रोक लगा दी गई है. इसके तहत महाराष्ट्र में कोई भी होटल, केटरर्स या क्लाउड किचन इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जा रहा था. सिर्फ छोटे रेस्टोरेंट या क्लाउड किचन में ही नहीं बल्कि बड़े ब्रांड भी बिना ग्राहकों की जानकारी दिए असली पनीर की जगह एनालॉग पनीर का इस्तेमाल कर रहे थे.

जानिए क्या है एनालॉग पनीर
एनालॉग पनीर एक आर्टिफिशियल डेयर सब्स्टिट्यूट है, जिसे पाम आयल और दूसरे टेक्स्चर का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. यह दिखने में आम पनीर जैसा ही होता है लेकिन यह डेयर प्रोडक्ट नहीं है, इसे आ​र्टिफिशियल चीजों और केमिकल एडिटिव्स का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. इसमें स्टार्च या आटा, मिल्क सॉलिड या स्किम्ड मिल्क पाउडर, प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते हैं.

आम पनीर से कितना अलग
आम पनीर दूध को नींबू के रस या सिरका जैसी खट्टी चीज से फाड़कर बनाया जाता है. इसके उलट एनालॉग पनीर को बहुत अधिक प्रोसेस किया जाता है और इसमें ऐसी चीजें और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं जो असली पनीर जैसा टेक्सचर और रूप देते हैं. एनालॉग पनीर होटल और रेस्टोरेंट वालों के लिए एक सस्ता आप्शन है, इसमें प्रोटीन तो नार्मल पनीर की तुलना में कम होता है लेकिन वेजिटेबल आयल और स्टार्च मिलाने के कारण इसमें अनहेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं. इसमें कैल्शियम और विटामिन जैसे जरूरी पोषक नहीं होते जो आम पनीर में पाए जाते हैं.

एनालॉग पनीर सेहत के कितना खतरा
इस संबंध में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रभात अग्रवाल का कहना है कि एनालॉग पनीर देखने में असली पनीर जैसा ही लगता है, लेकिन सेहत पर इसके बुरे असर हो सकते हैं. इस तरह के पनीर को रेगुलर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवर बढ़ सकता है जिससे मोटापा बढ़ता है और दिल की बीमारी का खतरा भी बन जाता है. इसके अलावा पेट फूलना, गैसा या अपच जैसी पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. खासकर उन लोगों को जिनको पहले से ही पेट से संबंधित कोई बीमारी है.

कैसे पहचाने एनालॉग पनीर
एनालॉग पनीर और आम पनीर देखने में एक जैसे होते हैं लेकिन कुछ तरीकों से आप एनालॉग पनीर को पहचान सकते हैं. असली पनीर मुलायम और चिकना होता है. एनालॉग पनीर में तेल और स्टार्च होने के कारण यह रबर जैसा या चिपचिपा लग सकता है. असली पनीर का स्वाद ताजा और दूध जैसा होता है, जबकि एनालॉग पनीर का स्वाद फीका या थोड़ा बनावटी हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge to take Agra’s only mother’s milk bank to the masses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एकमात्र मातृ दुग्ध बैंक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,...

टॉप न्यूज़

Agra News: DM, Agra reviewed the work of the Jal Nigam and issued instructions regarding water supply…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कितने घरों में हो रही है गंगाजल की सप्लाई. पानी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

टॉप न्यूज़

Agra News: Crocodile attacks young man in Chambal River, Agra; friends save his life

आगरालीक्स…चंबल नदी में युवक को खींच ले गया मगरमच्छ. हाथ पैर धो...

error: Content is protected !!