आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी पर आयकर विभाग की टीमें कई घंटे से कर रहीं सर्वे, कंपनी के प्रधान कार्यालय के साथ ही कई अन्य ठिकानों पर सर्वे चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी पैसा लो डिजिटल लिमिटेड पहले यानी 2018 तक यह एसई इन्वेंस्टमेंटस लिमिटेड थी। कंपनी का प्रधान कार्यालय गांधी नगर, सर्विस रोड पर है जबकि कंपनी का पंजीक्रत कार्यालय दिल्ली में है। आयकर विभाग के अधिकारियों की टीमों ने आगरा में प्रधान कार्यालय के साथ ही कई अन्य कंपनी के ठिकानों पर गुरुवार दोपहर में सर्वे शुरू किया। कंपनी का कार्यक्षेत्र कई राज्यों में फैला हुआ है।
छोटे दुकानदार और व्यापारियों को लोन, निवेशकों का भी जुटाया जा रहा ब्योरा
कंपनी लघु व्यवसाय के लिए लोन देती है, इसमें दुकानदार से लेकर छोटे व्यापारी शामिल हैं। लोन की उपलब्धता के साथ ही ब्याज में अलग अलग है, कंपनी का एनपीए भी बहुत कम है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के निवेशकों का भी ब्योरा जुटा रही है।