आगरालीक्स…सावन में जमकर भीग रहा आगरा. हर रोज हो रही राहत की बारिश. मौसम विभाग का अलर्ट—आने वाला पूरा सप्ताह बारिश का…जानें तापमान
जून और जुलाई में बारिश को तरसे आगरा के लिए अगस्त का माह या कहें सावन का माह राहत की बारिश बरसा रहा है. सावन माह की शुरुआत से आगरा में हर रोज बारिश हो रही है. बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी राहत मिली है. आज शुक्रवार को भी सुबह से ही बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा लेकिन दोपहर साढ़े तीन बजे तेज झमाझम बारिश ने आगरा को तरबतर कर दिया. करीब एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई है. इसके बाद भी बूंदाबांदी का क्रम जारी है.
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में जोरदार बारिश के आसार हैं और आने वाला पूरा सप्ताह बारिश का हो सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/08/26) 30.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/08/26) 25.8
Departure from Normal(oC) -1.0