आगरालीक्स…आगरा में इस पूरे सप्ताह भीषण उमस बनी रह सकती है. गर्मी करेगी बेहाल. जानें बारिश के क्या हैं आसार और आज कितना रहा तापमान
आगरा में पिछले तीन—चार दिन से बारिश नहीं हो रही है. बारिश न होने से आगरा के लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं. बादलों का डेरा छाता है और बिना बरसे ही निकल जाता है. मंगलवार को सुबह से ही उमसभरी गर्मी रही. दोपहर में निकली तेज धूप ने गर्मी से और ज्यादा बुरा हाल कर दिया. शाम के समय हवा चली और कुछ बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बूंदाबांदी बंद होते ही उमस और अधिक हो गई.
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस पूरे सप्ताह आगरा में बारिश न के बराबर होगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/08/26) 34.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/08/26) 27.4
Departure from Normal(oC) 0.4