Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Doctor house looted on gunpoint in Agra
बिगलीक्स

Doctor house looted on gunpoint in Agra

213

आगरालीक्स …आगरा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे डॉक्टर के परिवार को बंधक बनाकर लूट की, तीन साल के मासूम की कनपटी पर तमंचा लगाकर लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए।​ दिनदहाडे लूट से खलबली मची हुई है, पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता पहुंच गए हैं।
68 जयपुर हाउस में राकेश मित्तल अपने बेटे डॉ आशीष मित्तल और रजत के साथ रहते हैं। गुरुवार को डॉ आशीष प्रताप पुरा ​स्थित क्लीनिक पर गए थे, रजत कारोबारी हैं वे भी सुबह चले गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद राकेश ​मित्तल भी बाहर चले गए। घर पर डॉ आशीष मित्तल की मांग रागिनी और पत्नी रिचा, बेटा निखिल और भतीजा ध्रुव था।
घर में घुसते ही बच्चों की कनपटी पर ताना तमंचा
दोपहर दो बजे बदमाश उनके घर में घुस आए, तीन बदमाश अंदर आ गए, तीन बाहर खडे रहे। बदमाशों ने निखिल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कमरे में घुसकर लूटपाट करने लगे। करीब 10 मिनट तक बदमाश लूटपाट करते रहे, इस दौरान रांगिनी और रिचा दहशत से कांपती रहीं।
डॉ आशीष मित्तल क्लीनिक से लौटे और बदमाशों से भिड गए
इसी बीच लंच करने के लिए डॉ आशीष मित्तल अपने घर आ गए, बाहर का गेट खुला हुआ था वे अंदर पहुंचे तो उनकी मां और पत्नी डर से कांप रहीं थी। अंदर कमरे में बदमाश लूटपाट कर रहे थे। वे बदमाशों से भिड गए।
बच्चों को जान से मारने की दी धमकी
बदमाशों और आशीष के बीच जमकर गुत्‍थमगुत्‍था हुई। कमजोर पड़ते देख बदमाशों ने दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस पर आशीष रूक गए और बदमाशों ने उन पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। इसके बाद वे लूटा हुआ माल लेकर भाग गए।
फोन से 100 नंबर करते रहे डायल नहीं उठा
डॉ आशीष मित्तल का कहना है कि परिवार को कमरे में बंद कर बदमाश लूटपाट करते रहे, उन्होंने अपने मोबाइल से 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन नहीं उठा। उनका कहना है कि करीब 16 बार 100 नंबर डायल किया लेकिन फोन नहीं उठा।
देखें वीडियो

कम उम्र के बदमाश, लूटपाट कर फरार
बदमाश कम उम्र के बताए जा रहे हैं, डॉक्टर के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 15 मिनट तक लूटपाट की, बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

dr ashish mittal
dr asish mittal 2

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!