आगरालीक्स…आगरा में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती. युवाओं ने लिया संकल्प—जन जन तक पहुंचाएंगे वीरांगनाओं की गौरवगाथा…
1857 की क्रांति की महानायिका भारत वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी का 195वां जन्म जयंती अवंती बाई लोधी स्मारक, मुकुटपुरा, जैतपुर कलां, आगरा में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सत्यवान राजपूत के नेतृत्व में कचौराघाट पुरा चतुर्भुज से मुकुटपुरा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा एवं प्रभारी 94 विधानसभा बाह ने किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि “महारानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन देशभक्ति, साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। 1857 की क्रांति में उनके अदम्य साहस और वीरता को देश सदैव याद रखेगा। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। ऐसे महापुरुषों और वीरांगनाओं की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद वर्मा जी ने की। कार्यक्रम में रानी देवी शास्त्री, नितिन वर्मा, रेखा राजपूत, विजय सिंह वर्मा अध्यक्ष, शिवराम राजपूत, महेश वर्मा, रामवीर राजपूत शिक्षक, अर्जुन सिंह, मुकेश प्रधान, सुधीर दुबे, गौरीशंकर खैर, डॉ. उदित लोधी, मौनू शर्मा, जितेन्द्र प्रधान, बच्चू सिंह प्रधान, अशोक प्रमुख, कल्याण सिंह, दिलीप प्रमुख, मौनू भदौरिया, देवेन्द्र वर्मा, राजू प्रधान, नन्द किशोर, दिनेश प्रधान, गजेन्द्र प्रधान, टी.के. सिंह, उदयवीर सहित सर्वसमाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी के चित्र एवं स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और महारानी अवंती बाई लोधी जी के जयकारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।