आगरालीक्स आगरा में पनीर, खोआ और घी के 60 फीसदी नमूने फेल, कहां करें नकली खाद्य पदार्थों की शिकायत और कैसे करें पहचान, नंबर देखें।
आगरा में एफएसडीए द्वारा दूध, पनीर, घी, खोआ के साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों 96 नमूनों की रिपोर्ट आई थी, इसमें से 57 फेल थे और 23 में नकली की पुष्टि हुई थी। करीब 60 फीसदी नमूने फेल पाए गए।
स्टार्ट और पाम आयल से किए जा रहे तैयार
पनीर, खोआ और घी के नमूनों की जांच में सामने आया है कि घी बनाने के लिए पॉम आयल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही वनस्पति तेल और एसेंस भी इस्तेमाल हो रहा है। जबकि पनीर और खोआ बनाने में स्टार्च, रिफाइंड और स्किम्ड मिल्क पाउडर का इस्तेमाल हो रहा है।
यहां कर सकते हैं शिकायत
टोल फ्री नंबर 18001805533,
खाद्य विभाग कार्यालय: 0562-29700049 (सुबह 10 से शाम 5 बजे तक)