Tuesday , 18 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: A pledge for greenery was taken under the ‘One Student, One Sapling’ campaign at the Khandari campus in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: A pledge for greenery was taken under the ‘One Student, One Sapling’ campaign at the Khandari campus in Agra…#agranews

43

आगरालीक्स…आगरा के खंदारी कैंपस में एक छात्र–एक पौधा अभियान के तहत लिया हरियाली का संकल्प. पारिजात इको फाउंडेशन ने छात्रों को पौधा अपनाकर वर्षभर संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण संरक्षण को केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रखते हुए पौधों के संरक्षण और संवर्धन से जोड़ने की दिशा में पारिजात इको फाउंडेशन द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, खंदारी कैंपस में “एक छात्र–एक पौधा” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना और उनमें यह भावना विकसित करना है कि पौधा लगाना शुरुआत है, उसकी वर्षभर देखभाल करना असली जिम्मेदारी है। इस अवसर पर छात्रों को एक-एक पौधा अपनाकर उसकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

पारिजात इको फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अनुराधा चौहान ने कहा कि आज के युवाओं को यदि एक पौधे की जिम्मेदारी दी जाए तो यह केवल एक पेड़ लगाने की पहल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण तैयार करने का संकल्प है। उन्होंने कहा, “हर छात्र यदि अपने नाम से एक पौधा लगाए और उसे अपने अध्ययन काल तक जीवित एवं विकसित करने की जिम्मेदारी निभाए, तो हम हजारों पेड़ों का स्थायी संरक्षण सुनिश्चित कर सकते हैं।” संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीती ने भी छात्रों को पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण शिक्षा तभी सार्थक है, जब वह व्यवहार और जिम्मेदारी में दिखाई दे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं अर्पित, यश गौतम, नंदिनी मुद्गल, लवली रावत, समीक्षा एवं करिश्मा ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, डॉ. गिरीश, इं. मनीष दीक्षित, इं नागेंद्र, इं सौरभ. सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। पारिजात इको फाउंडेशन का यह अभियान युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की एक सार्थक पहल है, जिसमें “एक पौधा लगाएं, एक पौधा बचाएं और एक हरित भविष्य बनाएं” का संदेश दिया गया। संस्था का मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो सामूहिक प्रयास से शहरों को अधिक हरा-भरा, स्वस्थ और जैव-विविधता से समृद्ध बनाया जा सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Viral website “Deluxe Salon”, 90s songs are trending once again.

आगरालीक्स…एक बार फिर सलून वाला सुकून! एक वेबसाइट वायरल हो रही है,...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: It might rain in Agra tomorrow; the Meteorological Department has predicted the possibility

आगरालीक्स…आगरा में कल बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जताए आसार....

टॉप न्यूज़

Photo News: Independence Day celebrated with great enthusiasm at BD Convent School, Dayalbagh Agra

आगरालीक्स…आगरा के बीडी कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस. बच्चों...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Looteri Dulhan’ vanishes just six days after the wedding in Agra; case registered following court order…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के छठवें दिन ही दुल्हन हो गई गायब. घर...

error: Content is protected !!