Wednesday , 19 August 2026
Home आगरा Agra News: Free health check-up conducted for 25 children in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Free health check-up conducted for 25 children in Agra…#agranews

30

आगरालीक्स…बच्चों में भी कब्ज की समस्या आम होती जा रही है. इसका बहुत बड़ा कारण है पैकेज्ड फूड. देर रात तक मोबाइल देखना भी बच्चों को कर रहा बीमार..आगरा में 25 बच्चों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट एवं अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद के सहयोग से प्रताप नगर स्थित गर्भधान संस्कार एवं मेटरनिटी होम में बच्चों के लिए निशुल्क पीडियाट्रिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। आगरा में पहली बार बच्चों में गैस्ट्रोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की जांच एवं परामर्श के लिए अपनी तरह का यह विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बाल गैस्ट्रोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन मारिया ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 25 बच्चों की जांच की गई। इनमें लिवर, गैस्ट्रो एवं पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए गए। चिकित्सक ने बच्चों की दिनचर्या, खान-पान एवं जीवनशैली से जुड़े पहलुओं पर भी अभिभावकों को विस्तार से जागरूक किया।

डॉ. अर्जुन मारिया ने बताया कि आज बच्चों में गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जन्म से किसी गंभीर समस्या के बिना स्वस्थ बच्चों में भी आगे चलकर लिवर संबंधी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। इसका एक बड़ा कारण बदलती जीवनशैली और खान-पान है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों में कब्ज की बढ़ती समस्या को गंभीरता से लेने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों में कब्ज की समस्या आज आम होती जा रही है। माता-पिता अनजाने में छोटी उम्र से ही बच्चों को बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे एवं अन्य पैकेज्ड फूड आसानी से उपलब्ध करा देते हैं। इन खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन के साथ बच्चों की शारीरिक सक्रियता भी कम हो रही है।
डॉ. मारिया ने मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को भी बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं का एक महत्वपूर्ण कारण बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल के कारण बच्चे देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी उठकर स्कूल जाने के लिए भागते हैं। नींद की कमी, अनियमित दिनचर्या, शारीरिक गतिविधियों का अभाव और असंतुलित खान-पान धीरे-धीरे पाचन संबंधी समस्याओं को जन्म देता है। पेट नियमित रूप से साफ न होने के कारण कब्ज की समस्या बढ़ती है और लंबे समय तक अनदेखी किए जाने पर यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का रूप ले सकती है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को पैकेज्ड एवं जंक फूड से दूर रखें और उनके भोजन में ताजे फल, सब्जियां, पर्याप्त पानी एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें। बच्चों की दिनचर्या में खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ पर्याप्त नींद भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में पेट, पाचन या लिवर से जुड़ी समस्या को सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर अशोक अग्रवाल एवं रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और अभिभावकों में जागरूकता के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।
शिविर के दौरान राजीव जैन, राजकुमार गर्ग, निधि अग्रवाल, आशीष गर्ग, ललित कुमार, नरेंद्र अग्रवाल, सचिन गोयल, संगीता जैन, राकेश अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 40 orphaned daughters in Agra received the love of a family during the month of Sawan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 40 अनाथ बेटियों को सावन में मिला परिवार का प्यार....

आगरा

Agra Metro Services to Remain Suspended TOMORROW- Thursday, August 20th, for Final Integrated Testing on Corridor 1 from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल गुरुवार को मेट्रो की सेवाएं पूरी तरह से रहेंगी...

आगरा

Agra Weather: Rain is likely in Agra over the next three hours, Yellow Alert…#agranews

आगरालीक्स…अगले तीन घंटे में आगरा में हो सकती है बारिश. 8 जिलों...

आगरा

Agra News: The grand palanquin procession of Lord Parshvanath, taken out from the Shri Parshvanath Digambar Jain Temple in Chhipitola, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से निकली भगवान पार्श्वनाथ...

error: Content is protected !!