फिरोजाबादलीकस…दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला. एक की मौत, दो की भी हालत गंभीर.
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले मे पुलिस लाइन के पास दर्दनाक हादसा हुआ है. रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करायाग या है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
तीनों युवक बाइक से हाइवे से गुजर रहे थे. बस ने इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनेां युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी देख रही है और मृतक व घायलों की पहचान की जानकारी जुटा रही है.