आगरालीक्स …आगरा में रेव पार्टी पर रोक लगा दी है, नए साल के सेलीब्रेशन पर रेव पार्टी नहीं कर सकेंगे, रास्ते में डीजे लगाने और बाइकिंग स्टंट करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आदेश जारी किए हैं कि नए साल के सेलीब्रेशन में रात में इस तरह की गतिविधि करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
ताजमहल के साए में नए साल को मनाने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं, इसके साथ ही आगरावासी भी होटलों में न्यू ईयर सेलीब्रेशन में देर रात तक मस्ती करते हैं, इसके बाद घर के लिए निकलते हैं। नशे में रात में गाडी चलाने से हादसा होने की आशंका रहती है, इसे देखते हुए आगरा पुलिस ने न्यू ईयर सेलीब्रेशन को लेकर सख्ती कर दी है।
रात में रेव पार्टी और बाइकिंग स्टंट पर रोक
पुलिस अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि रात में रेव पार्टी आयोजित नहीं की जाएगी, रेव पार्टी में युवक युवती नशा करने के साथ जमकर मस्ती करते हैं, रात 12 बजे से न्यू ईयर सेलीब्रेशन शुरू होता है, नशे में युवक युवती डांस करते हैं, रात एक से दो बजे के बाद होटल से घर के लिए निकलते हैं। इसी तरह से रात 12 बजते ही नए साल पर युवा सडकों पर बाइकिंग स्टंट करते हैं, इससे भी दुर्घटना होने की आशंका रहती है, रात में तेज स्पीड बाइक लहराते हुए निकालते हैं और होर्न बजाते हैं, इस पर भी रोक रहेगी।

सडक पर डीजे लगाकर पार्टी करने पर भी रोक
पुलिस ने आदेश जारी किए हैं कि रात में सडक पर डीजे लगाकर यातायात को बाधित करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी, शहरवासियों को आगाह किया गया है कि वे रात में डीजे लगाकर लोगों को परेशान न करें। ऐसा करते पकडे जाने पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चौराहों पर तैनात रहेगी पुलिस
रविवार शाम से चौराहों पर पुलिस की सख्ती बढ जाएगी, रात में चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा और हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सांकेतिक फोटो