आगरालीक्स:…आगरा में सड़क धंसने से बाइक और बिजली का बॉक्स समा गया, गहरा गड्ढा होने से लोगों में आक्रोश है।
आगरा के धूलियागंज में बुधवार की सुबह सड़क धंस गई, जिस जगह सड़क धंसी वहां बाइक खड़ी हुई थी और टोरेंट पावर का बिजली सप्लाई का बॉक्स लगा हुआ था। बाइक के साथ ही बॉक्स भी सड़क धंसने से हुए गड्ढे में समा गया।
कई फीट गहरा गड्ढा देख लोगों में आक्रोश
सड़क धंसने से कई फीट गहरा गड्ढा हो गया है, इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय पार्षद आरती शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर गड्ढे को बंद कराने की मांग की जिससे कोई हादसा ना हो।