आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने मौसम किया सुहाना. उमसभरी गर्मी से मिली राहत. हैवी एंड वैरी हैवी रेनफॉल का ओरेंज अलर्ट
आगरा में बुधवार दोपहर को हुई बातिरश ने मौसम सुहाना कर दिया है. दोपहर में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है तो वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी होती रही. करीब दो घंटे तक बारिश का यह क्रम जारी रहा जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आगरा में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट है. बारिश का यह क्रम जारी रह सकता है. तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 26/08/26) 30.6
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 26/08/26) 26.9
Departure from Normal(oC) 0.8