आगरालीक्स आगरा में आज सुबह 6 बजे से महिलाएं और उनके सहयात्री के लिए 66 घंटे की फ्री रोडवेज बस सेवा शुरू हो चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन फ्री बस यात्रा की शुरूआत की गई है।
आगरा सहित प्रदेश भर में गुरुवार यानी 27 अगस्त सुबह छह बजे से रक्षाबंधन के लिए महिलाएं और उनके सहयात्री के लिए फ्री रोडवेज बस की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा 29 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी।
60 साल से अधिक की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत अब प्रदेश भर में 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं-बहनों को आजीवन फ्री बस यात्रा की सुविधा भी शुरू की गई है।