आगरालीक्स…आगरा में चोरी की घटना का पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा. घर में घुसकर कैश, ज्वैलरी व कीमती सामान चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोचे
आगरा की थाना एकता पुलिस ने चोरी की घटना का 8 घंटे में खुलासा करते हुए दो चोरों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. शनिवार की रात थाना एकता क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. चोर घर के अंदर से आभूषण, रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी.
रविवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर, चोरी की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों कमल व सूरज को रिंग रोड गढी देवरी के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 पाजेब सफेद धातु, 01 अँगूठी पीली धातु, 02 नाक की नथ पीली धातु. 01 गले का लौकिट पीली धातु, 6 जोडी पैर के बिछुए सफेद धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धातु व 01 बच्चे का लोकिट सफेद धातु बरामद किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
कमल पुत्र राकेश निवासी देवरी रोड उर्खरा मोड थाना एकता आगरा।
सूरज पुत्र विजय सिंह निवासी देवरी रोड ताल सैमरी थाना एकता आगरा।