Tuesday , 1 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Janakpuri Agra 2026: Development work to begin soon in Bhavna Estate, Sikandara, Agra
टॉप न्यूज़

Janakpuri Agra 2026: Development work to begin soon in Bhavna Estate, Sikandara, Agra

46

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी को लेकर क्षेत्र में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य. समितिन ने नगर आयुक्त से की भेंट. सफाई, लाइट और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

आगामी जनकपुरी महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान करने तथा जनकपुरी क्षेत्र, भवना एस्टेट में विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराने के उद्देश्य से जनकपुरी आयोजन समिति की कोर कमेटी ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द पूरे जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक विकास कार्यों का सर्वे करें और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों को तत्काल प्रभाव से शुरू कराएं। बैठक एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान नगर निगम की ओर से चीफ इंजीनियर लाइट अजय राम, चीफ टैक्स ऑफिसर शिवकुमार गौतम, सहायक नगर आयुक्त अशोक गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, अधिशासी अभियंता सिविल अरविंद श्रीवास्तव तथा जीएम जलकल कुमार गौरव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जनकपुरी क्षेत्र को अलग-अलग बीट में बांटकर सुधरेगी सफाई व्यवस्था
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि जनकपुरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग बीट में वर्गीकृत किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जनकपुरी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्र का कोई भी कोना अंधकार में नहीं रहेगा
चीफ इंजीनियर लाइट अजय राम ने कहा कि समूचे जनकपुरी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का कोई भी कोना अंधकार में नहीं रहने दिया जाएगा। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा तथा जिन स्थानों पर नई लाइटें एवं पोल लगाए जाने की आवश्यकता है, वहां सर्वे कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकपुरी क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करने की कार्ययोजना बनाई जाए।

जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से मुख्य संरक्षक संतोष कटारा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, मुख्य समन्वयक मनोज बंसल, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, स्वामीनाथ तिवारी, पंकज पाठक, साहूकार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त एवं नगर निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के सहयोग और समयबद्ध विकास कार्यों से जनकपुरी क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी तथा आगामी जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

टॉप न्यूज़

Agra News: ‘Chhappan Bhog’ was offered to the cows with reverence at the Karmayogi Gaushala complex in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुंदरकांड की चौपाइयों से गूंजा कर्मयोगी गौशाला परिसर, श्रद्धा से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra’s Sikandra police arrested eight gamblers and seized over ₹50,000 in cash…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा पुलिस ने 8 जुआरी पकड़े. 50 हजार से अधिक...

error: Content is protected !!