आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत होने पर तोड़फोड़ के आरोप में 25 पर मुकदमा दर्ज। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 में जेजे हॉस्पिटल संचालित है। संचालक डॉ. सौरव श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल सात आठ से संचालित हो रहा है। मथुरा की रहने वाले 35 साल की बबीता का 23 अगस्त से इलाज चल रहा था। किडनी में इन्फेक्शन था, दाएं तरफ की किडनी खराब हो गई थी। 27 अगस्त को तबीयत खराब होने पर दो घंटे आपरेशन चला, इलाज के दौरान बबीता की मौत हो गई।
25 के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
आरोप है कि बबीता की मौत होने के एक घंटे बाद 25 30 लोग आ गए , उन्होंने हॉस्पिटल के चैंबर और आईसीयू में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया। इसके बाद अगले दिन 28 अगस्त को दोपहर एक बजे कार और बाइक से 20 25 लोग आ गए उन्होंने अभद्रता की। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इस मामले में थाना जगदीशपुरा में 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आईएमए, आगरा द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि इलाज संबंधी समस्या है तो उसके लिए मरीज के अपने अधिकार हैं, पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन तोड़फोड़ करना अभद्रता करना ठीक नहीं है। इस तरह के मामलों में अब मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।