आगरालीक्स… आगरा में ओस, कोहरा और अब पाले की सफेद चादर बिछ गई है, छोटे हिमकण गिर रहे हैं, जैसे बर्फ पड रही हो, जाने ओस, कोहरा और पाला कब पडता है और क्या अंतर होता है।
धरती पर पानी के कण धूप से वाष्प में बदल जाते हैं और ये वायुमंडल में रहते हैं, तापमान कम होने पर यह छोटी बूंद के रूप में बदल जाती है, इसे ओस कहते हैं। सुबह सुबह ओस की बूदें दिखाई देती हैं। तापमान और गिरता है तो यह बूंदें कोहरे के रूप में बदल जाती हैं और ऐसा लगता है कि कोहरा चल रहा है।
बर्फ की तरह से है पाला
कोहरे के बाद भी पारा गिरता जाता है और बपर्फ जमने के तापमान तक पहुंच जाता है तो कोहरा हिमकण के रूप में बदल जाता है, या यूं कहें कि बर्फ गिरने लगती है, पहाडों की तरह मैदानी इलाकों में तापमान कम नहीं होता है, इसके लिए यहां पाला पडता है, जमीन पर सफेद चादर बिछ जाती है।
10 डिग्री तापमान, निकलेगी धूप
मंगलवार सुबह नौ बजे तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया, मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आगरा में 30 दिसंबर से कोहरा और शीत लहर चल रही है। एक जनवरी को सुबह से कोहरा छाया रहा, तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया, दोपहर के समय अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शाम पांच बजे से कोहरा छाने लगा, रात 10 बजे द्रश्यता शून्य हो गई है। हाईवे पर गाडियां रेंग रेंग कर चल रही हैं। अभी तापमान 11 डिग्री है और छह किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है।
2 जनवरी तक स्कूल बंद
आगरा में कोहरे और शीत लहर को देखते हुए स्कूलों की छुटटी दी गई है, मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुटटी कर दी है।
आगरा में शीत लहर चलने के साथ ही घना कोहरा छा रहा है। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। डीएम गौरव दयाल ने आदेश जारी किए हैं कि कक्षा आठ तक के स्कूल सर्दी और कोहरे को देखते हुए दो जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान मिशनरी, कान्वेंट और सरकारी स्कूल में कक्षा आठ तक के बच्चों की छुटटी रहेगी, कक्षा 8 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।