आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत. तेजस एक्सप्रेस ने लिया दोनेां को चपेट में.
आगरा में दर्दनाक और बड़ी घटना हुआ है. थाना बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पेंट का काम कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. सूचना पर रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बताया गया है कि दोनेां निजी ठेकेदार के अधीन रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे. सूचना पर परिजन भी आ गए. मामले की जांच की जा रही है.
तेजस ट्रेन में चपेट में आए
हादसा गुरुवार दोपहर को बरहन रेलवे स्टेशन के पास का है. कानपुर—दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कुछ मजदूर पेंट का काम कर रहे थे. लोगों ने बताया कि कानपुर की ओर से आ रही तेजस एक्सप्रेस की चपेट में दो मजदूर आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मजदूरों की शिनाख्त योगेंद्र पुत्र डोरीलाल निवासी खरकना बरहन और रामबाबू पुत्र हिंदीलाल के रूप् में हुई है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है.