आगरालीक्स…आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए संजय अग्रवाल. बृज किशोर अग्रवाल बने महामंत्री
थोक कपड़ा व्यापारियों की संस्था आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन के 2026-2029 के लिए चुनाव सम्पन्न हो गये है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर संजय अग्रवाल निर्विरोध चुने गए हैं तथा बृजकिशोर अग्रवाल को महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर चार तथा कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने के कारण मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें ताराचंद गोयल व राजीव अग्रवाल उपाध्यक्ष तथा राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए. मोहन लाल अग्रवाल व गौरव जिंदल निर्विरोध मंत्री चुने गये. इसके अलावा 26 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये.
संवैधानिक तीन वर्ष के लिये चुनी गई कार्यकारिणी की चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी राजकुमार जैन व कन्हैयालाल गर्ग ने पूरी कराई. संगठन में 484 सदस्य है। 442 ने अपने मतदान का प्रयोग किया. निवर्तमान अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने युवा पीढ़ी को आगे लाने के लिए इस बार अध्यक्ष पद संभालने से मना कर दिया. टी एन अग्रवाल तथा एक्मा के पूर्व अध्यक्ष ओम टंडन, दिनेश गोयल तथा बजाजा कमेटी के अनिल जिंदल व नंदकिशोर गोयल आदि ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते नई कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाऐं दी.
कार्यकारिणी में दर्शन थावनी, पुरुषोत्तम फुलवारी, अरविंद अरोड़ा, सुधीर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विवेक गोयल, अर्पित गोयल, धन्नाराम खण्डेलवाल, अमित अग्रवाल, बृज भूषण सिंघल, राहुल गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रतीक जैन, संजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, योगेश गर्ग, प्रशान्त गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रोहित गर्ग, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण गोपाल, राजीव गोयल तथा अभिषेक माहेश्वरी के नाम शामिल है।