नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का जलवा. अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीता चुनाव. उपाध्यक्ष पर निर्दलीय की जीत…एनएसयूआई को चारों सीटों पर मिली हार
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. कुल चार प्रमुख पदों में से तीन पर एबीवीपी ने बाजी मारी है. वहीं एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है. एनएसयूआई को सभी चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है.
शुरुआती रुझानों से ही मुकबाला काफी रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा. अंत तक हार जीत का आंकड़ा ऊपर नीचे होता रहा. अंत में तीन सीटें एबीवीपी को और एक निर्दलीय ने जीती. अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद यश डबास ने कहा कि यह जीत राष्ट्रभक्ति और संघ की सामुहिक शक्ति की जीत है. पीयू से लेकर डीयू तक के संस्थानों के छात्रों ने हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य चिंता यह सुनिश्चित करना होगी कि हर पीजी और हॉस्टल का सुरक्षा आडिट कराया जाए. हम सबने सत्या निकेतन में हुई दुर्घटना को देखा है और हम नहीं चाहते कि ऐसी घटना भविष्य में किसीर के साथ भी हो.