आगरालीक्स…आगरा में 15 जिलों के अग्रबंधु जुटे. बोले—वैश्य अपना हित स्वयं देखें. थाली में परोसकर नहीं आएंगे, फ्लोटिंग वोटर बनने पर ही मिलेंगे राजनीतिक अधिकार
अग्रबंधुओं को राजनीतिक पटल पर अपने अधिकार मुखर होकर मांगने होंगे। कोई पार्टी थाली में परोसकर नहीं देगी। सबसे बड़ा वोट बैंक और समाज सेवा में सबसे अग्रणी होने के बावजूद सबसे अधिक उत्पीड़न अग्रवालों का ही हो रहा है। क्योंकि हम अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं हैं। 1-2 प्रतिशव वाले समाज तक अपनी मांगे मंगवा रहें हैं। लेकिन हमारे साथ भेदभाव हो रहा है। हमें वो राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही जिसके हम हकदार हैं। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में यह वक्तव्य मुख्य वक्ता व रास्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने रखा। वॉटरवर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित कार्यक्रम में 15 जिलों (आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा, शाहजहांपुर, मैनपुरी आदि) के अग्रबंधुओं ने भाग लिया।
विनय अग्रवाल ने आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का मामला उठाते हुए कहा कि एक अधिकारी को न्याय नहीं मिल रहा तो आमजन की क्या कहें। राजनीति में कोई किसी का नहीं। सब अपना स्वार्थ देखते हैं। अग्रबंधुओं को भी अपने हित को देखते हुए फ्लोटिंग वोटर बनने पर ही अधिकार मिलेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री व कार्यक्रम के मुख्य मंत्री गोपाल गोयल ने सबसे अधिक टैक्स देने वाले समाज के लिए कोई राजनीतिक पार्टी साथ खड़ी नहीं होती। जो पार्टी हमारे समाज को मान सम्मान देगी, हम उसी का साथ देंगे। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। प्रदेश महामंत्री मुरारीलाल गोयल ने समाज को संगठिक करने व युवाओं को अपनी संस्कृति से अवगत कराने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का सुभारम्भ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन को हर घर में भगवान अग्रसेन कहकर सम्बोधन व घर के मंदिर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। मंचासीन अतिथियों में सुरेशचंद गर्ग, रितेश अग्रवाल, छोटेलाल बंसल, मुकेश बंसल, योगेन्द्र गोयल, सुमन गोयल, नवनीत बंसल, संजय सिंघल, राजकुमार गर्ग, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल व कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन अग्रवाल, विष्णु विहारी गोयल, दिनेश बंसल, प्रियकान्त बंसल, केएन सिंघल, विपिन अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, ललित बंसल, शिवम गर्ग, मयंक गर्ग, मोहित अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल, रूपेश अग्रवाल, नीरज रत्नप्रिया, राम अग्रवाल, अमित बंसल, सचिन गोयल, अमित अग्रवाल, जीवेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे
संचालन कपिल अग्रवाल व विवेक गर्ग ने किया।
शपथ ग्रहण में गूंजे भगवान अग्रसेन के जयकारे
सम्मेलन में राजनीतिक शक्ति का शंखनाद व सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने की चर्चा के साथ नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मथुरा के योगेन्द्र गोयल चेयरमैन, अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्षों में अखिल बंसल, संजय अग्रवाल, शसि भानु गर्ग, सुधीर बंसल, आशीष गोयल, राकेश बंसल, अशोक कुमार, उपाध्यक्ष पद पर उमेश अग्रवाल, विवेक गर्ग, चिराग अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, सुरेन्द्र प्रकाश अग्रवाल, अवनीश बंसल, महामंत्री पद पर मुरारीलाल गोयल, कोषाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल (शैलू) सहित 42 लोगों ने शपथ लेकर पदभार सम्भाला।