आगरालीक्स… आगरा कानपुर हाईवे पर भीषण सडक हादसा, दौडता ट्रक कार और आॅटो पर गिरा, 8 की मौत, चीख पुकार मची।
र
फिरोजाबाद में सिरसागंज के सोथरा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार दोपहर में ट्रक मुड़ने के दौरान पलट गया। ट्रक के नीचे पास से ही गुजर रही वैगनआर कार और टेंपों दब गए। कार में छह लोग सवार थे और आटो में छह लोग सवार थे। 2 राहगीर भी चपेट में आए हैं। फिरोजाबाद डीएम नेहा शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। चार शवों को फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में लाया गया है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर घायल है। घायलों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भेजा है। दो अन्य भी घायल बताए जा रहे हैं।
1- मनोज(40) पुत्र सुरेंद्र सिंह नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी।
2- हिमांशु (14) पुत्र मनोज नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी।
3- प्रियांशु(आठ) पुत्र मनोज नगला फूलसहाय बरनाहल मैनपुरी।
4- पंकज (22) पुत्र सुरेश जाटव नगला दीनानाथ बरनाहल मैनपुरी।
कार सवार मृतक
5-सतेंद्र (28) पुत्र चोब सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
6-चोब सिंह (50) पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
7-रामप्रकाश (60)पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
8-पप्पू (52) पुत्र सिलेट सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
9-अनार श्री (48) पत्नी चोब सिंह निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
10-आशवती (50) पत्नी पप्पू निवासी चंदरई सिरसागंज फिरोजाबाद।
11-एक मृतक अज्ञात यह राहगीर बताया जा रहा है
आगरा में मार्च 2017 में सात की हुई मौत
. आगरा में 12 घंटे में आईएसबीटी के सामने दूसरे बडे हादसे में सात और की मौत। बलूनी कोचिंग सेंटर से मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहे छात्र, कपडा कारोबारी सहित 12 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
शनिवार रात को आईएसबीटी के सामने आॅल्टो कार को इनोवा ने रौंद दिया था, हादसे में महिला राहगीर सहित पांच की मौत हो गई थी। 12 घंटे बाद आईएसबीटी के दूसरी तरफ यह दूसरा हादसा हुआ है। रविवार सुबह सिकंदरा की तरफ से टैंकर आ रहा था, आईएसबीटी के सामने डग्गेमार बसें खडी थी। इसके पीछे एक आॅटो खडा हुआ था, इसी बीच एक और आॅटो आया, उसने पहले से खडे आॅटो को ओवर टेक किया और डग्गेमार बस के बगल में सवारियों को उतारने लगा। इसी बीच तेज आवाज हुई, डग्गेमार बस के पीछे खडे आॅटो को टैंकर ने रौंद दिया, चंद सेकेंड में टैंकर बस के बगल में खडे एक के बाद एक चार आॅटो और एक साइकिल सवार को रौंदता हुआ चला गया।
हादसे में सात की मौत
हादसे में बलूनी पब्लिक स्कूल से मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रहे अनूप शर्मा पुत्र हरी शंकर शर्मा मूल निवासी इरादतनगर, कपडा कारोबारी सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र राम किशन निवासी महर्षिपुरम विजय पाल पुत्र नवाब सिंह निवासी गैलाना सिकंदरा, कपडा कारोबारी सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र राम किशन निवासी महर्षिपुरम, अनिल शर्मा निवासी सिकंदरा आवास विकास कॉलोनी, योगेंद्र चौहान पुत्र हरिनाथ निवासी राधा रमन रोड मैनपुरी की शिनाख्त हो गई है। दो की शिनाख्त नहीं हुई है।
हादसे में पांच घायल
हादसे में आरबीएस से एमएससी कर रही छात्रा आरती शर्मा, विजय पाल सिंह के भाई अचेंद्र, राज कुमार, कमलेश निवासी कैलाश मोड और एक अज्ञात घायल है।
शनिवार रात को आईएसबीटी के सामने हादसे में हुई थी 5 की मौत
आगरा में भीषण हादसे में चार की मौत हो गई, एक्सीडेंट को देख रूह कांप जाएगी, दौडती इनोवा दूसरी साइड से आ रही कार गिरी, हादसे में राहगीर महिला सहित पांच की मौत हो गई
पुलिस ने बताया कि एचआर 29 एएच 8176 नंबर की इनोवा सिकंदरा की ओर से भगवान टाकीज की ओर तेज गति से जा रही थी। शनिवार को रात नौ बजे हाईवे पर आईएसबीटी के पास इनोवा बेकाबू हो गई हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए भगवान टाकीज की ओर से आती ऑल्टो से टकरा गई। इनोवा की टक्कर से ऑल्टो की छत उड़ गई। ऑल्टो में सवार राकेश, उसके बेटे, भांजे और किराएदार के बेटे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से हाईवे पर चीत्कार मच गई। राहगीर महिला की भी इस हादसे में जान चली गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने ऑल्टो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।