आगरालीक्स आगरा में तीन दिन की छुट्टी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है, शनिवार को 26 हजार पर्यटकों ने ताजमहल देखा। मंगलवार तक छुट्टी हैं ऐसे में तीन दिन तक पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ताजमहल सूर्योदय के समय खुलता है और सूर्यास्त के समय पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद कर दिया जाता है।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को महानवमी की छुट्टी है इसके बाद मंगलवार को दशहरा की छुट्टी है। तीन दिन की छुट्टी के चलते ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। 40 हजार से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।