आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर देंगे विशेष दर्शन. चांदी के सिंहासन और स्वर्ण—रजत आभूषण पहनेंगे. भक्तों में उत्साह…
ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. अपने आराध्य के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग वृंदावन पहुंंचते हैं और खास अवसरों पर तो भक्तों की यह भीड़ लाखों में पहुंच जाती है. ऐसा ही खास अवसर एक बार फिर से आ रहा है जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है. 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी अपने भक्तों को विशेष दर्शन देंगे. यह वर्ष में सिर्फएक बार होने वाला विशेष अवसर है जब ठाकुर जी चांदी के सिंहासर पर सफेद जड़ाऊ पोशाक और स्वर्ण रजत आभूषणों से सजेंगे. शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसी कारण भगवान श्रीकृष्ण ने शरद पूर्णिमा की रात वंशीवट पर गोपियों संग महारास किया था. तब से यह परंपरा चली आ रही है कि ठाकुर जी को चंद्रमा की रोशनी में विराजमान किया जाता है और उनहें विशेष खीर और चंद्रकला का भोग लगाया जाता है.
वंशी धारण कर देंगे दर्शन
शरद पूर्णिमा पर ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी वर्ष में एक बार शरद पूर्णिमा वाले दिन महारास की मुद्रा में वंशी धारण कर भक्तों को दर्शन देते हैं. पिछले साल लगभग ढाई लाख श्रद्धालु शरद पूर्णिमा पर दर्शन के लिए आए थे, इस बार यह संख्या बढ़कर तीन लाख हो सकती है.