Monday , 19 October 2026
Home हेल्थ Agra News: Doctors organized a car rally to raise awareness among women about menopause…#agranews
हेल्थ

Agra News: Doctors organized a car rally to raise awareness among women about menopause…#agranews

46

आगरालीक्स…आगरा में विश्व मेनोपॉज़ दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली कार रैली. महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए मेनोपॉज के प्रति किया जागरूक. समय पर चिकित्सकीय परामर्श के प्रति किया प्रेरित…देखें वीडियो

भारतीय मेनोपॉज़ सोसाइटी (IMS) से संबद्ध आगरा मेनोपॉज़ सोसाइटी द्वारा विश्व मेनोपॉज़ दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मेनोपॉज़ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मेनोपॉज़ के दौरान होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों के प्रति जागरूक करना, समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर जीवन गुणवत्ता के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। इस पहल के माध्यम से मेनोपॉज़ से जुड़ी भ्रांतियों एवं झिझक को दूर कर इस विषय पर खुलकर चर्चा करने का संदेश दिया गया।

रैली की शुरुआत आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट से एडिशनल डीसीपी ट्रैफ़िक अलका सिंह के फ्लैग ऑफ के साथ हुई तथा इसका समापन रामाडा होटल, आगरा में हुआ। रैली के माध्यम से समाज को महिलाओं के स्वास्थ्य, मेनोपॉज़ के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और जागरूकता का संदेश दिया गया। नौ दुर्गों के चलते छोटी बच्ची ऐशना को देवी स्वरूप में चुन्नी ओढ़ाकर दिन की शुरुआत किया। इस जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आगरा मेनोपॉज़ सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह एवं सचिव डॉ. नीलम सिंह ने किया।

वरिष्ठ चिकित्सकों में डॉ. आरती मनोज, डॉ. सविता त्यागी एवं डॉ. रजनी पचौरी, डॉ. रत्ना शर्मा, डॉ. शुभाषिनी, डॉ. नीलम रावत, डॉ. विभा भारद्वाज, डॉ. रचित कोहली,डॉ भावना सिंह, डॉ. राखी, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. मेघना सिंह, डॉ. अर्चना सिंघल,डॉ कविता भटनागर,डॉ. अंजना चौधरी, डॉ. अमनप्रिया शर्मा, डॉ. भारती बंसल, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. ऋषभ पचौरी, डॉ. भवन सिंह, डॉ. कनिका भटनागर, डॉ. अनिता शर्मा, एडवो. अशोक चौबे (डीजीसी रेवेन्यू) सहित अर्निका माहेश्वरी, पूनम शर्मा, मनु उपाध्याय, गीता चौधरी, रश्मि कुलश्रेष्ठ तथा आदि ने सहभागिता कर इस महत्वपूर्ण अभियान को अपना समर्थन दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Free health camp at Sarvottam Super Speciality Hospital on October 25th

आगरालीक्स…आगरा के सर्वोत्तम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 25 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य...

हेल्थ

Agra Health News: Agra’s First AI and Cloud physician inbuild Sarvottam Superspeciality Hospital for all deseases of child

आगरालीक्स… आगरा का पहला बच्चों के सभी तरह के इलाज के लिए...

हेल्थ

Video News: Senior physician Dr. AK Gupta receives fellowship honor in Deoghar

आगरालीक्स…देखें वीडियो, गर्भावस्था में बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए थायरॉइड हार्मोन...

हेल्थ

Agra News: Brain AVM treated for the first time at SN Medical College, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में पहली बार हुआ ब्रेन एवीएम का उपचार. 19...

error: Content is protected !!