आगरालीक्स…मम्मी—पापा मैं जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…आगरा के तीन बच्चे बिना बताए घर छोड़कर चले गए. पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चे घर छोड़कर चले गए. इनमें एक बच्चे ने अपने घर पर एक नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि मम्मी पापा मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…17 अक्टूबर को तीन बच्चों के इस तरह गायब होने पर परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तीनों बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु थाना लोहामण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी की जांच व अन्य संसाधनों से बच्चों की बरामगदी हेतु प्रयास किये जा रहे थे.
मुखबिर से प्राप्त सूचना के बाद पर राजा की मण्डी स्टेशन के पास स्थित चामुण्डा देवी मंदिर के पास से तीनों बच्चों को सूचना के 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया. पुलिस टीम द्वारा तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया. पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे कुछ बड़ा बनकर लौटकर आने की बात लिखकर घर से निकले थे. तीनों इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा करते थे. इन्होंने परिजनों से कहा कि पढ़ाई में मन नहीं लगता है. इसलिए घर छोड़कर जा रहे हैं और दो तीन सालों में बड़ा बनकर लौटेंगे. परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे यहां से जयपुर चले गए लेकिन रात को उन्हें घर वापस लौटने का अहसास हुआ जिसके बाद तीनों वापस आ गए. पुलिस ने तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.