आगरालीक्स…आगरा में 25 अक्टूबर से बदल रहा मुंबई और बेंगुलरु की फ्लाइट का समय. विंटर के लिए नया शेड्यूल जारी…जानिए
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से इस समय बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित हैं. इसमें बेंगलुरु के लिए सातों दिन तो वहीं मुंबई के लिए तीन दिन आगरा से फ्लाइट है. लेकिन विंटर शुरू होने से पहले इनके समय में बदलाव किया जा रहा है. इंडिगो की ओर से 25 अक्टूबर से दोनों ही उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया जा रहा है.
नया समय जानें
बेंगलुरु से आगरा आने वाली फ्लाइट अभी तक दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर खेरिया सिविल एयरपोर्ट आती थी लेकिन 25 अक्टूबर से यह उड़ान दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह फ्लाइट दो बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी. दो घंटे 10 मिनट में आगरा से बेंगलुरु का सफर पूरा होगा. पहले यह सेवा सप्ताह में पांच दिन थी लेकिन हाल ही में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर इसे पूरे सप्ताह संचालित किया गया था.
वहीं मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट 25 अक्टूबर से दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी और यहां से 3 बजकर 50 मिनट पर नवी मुंबई के लिए रवाना होगी. मुंबई के लिए फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को होगा.