Friday , 24 April 2026
Home बिगलीक्स CM Yogi Adityanath welcome Israel PM Benjamin Netanyahu, Wife Sara on Tajmahal Visit
बिगलीक्स

CM Yogi Adityanath welcome Israel PM Benjamin Netanyahu, Wife Sara on Tajmahal Visit

113

आगरालीक्स..आगरा में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा का स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे, वे आज सोमवार को आगरा आ जाएंगे, इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 16 जनवरी को आगरा आएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे।
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, पत्नी सारा 102 कंपनियों के 130 व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को भारत आ गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोडकर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इजरायली प्रधानमंत्री का भारत में 14 साल बाद दौरा है। उन्होंने ट्वीट किया ‘मेरे अच्छे दोस्त मोदी को शुक्रिया उन्होंने एयरपोर्ट पर मुझे रिसीव किया। हम दोनों एकसाथ मिलकर इजरायल और भारत के रिश्तों को और मजबूत करेंगे।’

पीएम ने हैशटैग शालोम-नमस्ते के टैग के साथ ट्वीट करते हुए कहा कि इजयारली पीएम के इस दौरे से दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।


आज आ जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ 15 जनवरी शाम को आगरा आ जाएंगे, वे होटल अमर विलास में ठहरेंगे और 16 जनवरी को एयरपोर्ट पर इजराल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा का स्वागत करेंगे। वे एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल पहुंचेंगे, इस दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
27 थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया
इजराल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ताजमहल विजिट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार शाम को एसएसपी अमित पाठक ने ताजगंज का निरीक्षण किया। शिल्पग्राम से लेकर दशहरा घाट, पूर्वी गेट, दक्षिणी गेट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ताजगंज में ताज से सटी इमारतों की छतों पर फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से ताजमहल तक जिस रूट से जाएंगे, उस पूरे रूट की चेकिंग चल रही है। 27 थानों का फोर्स लगाया गया है। ताजगंज में होटलों से लेकर ढाबों, दुकानों की चेकिंग चल रही है। यहां छतों पर पुलिस तैनात रहेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police file charge sheet in 25 Year old HR Manager Minki Sharma murder Case

आगरालीक्स…Agra News” आगरा में एचआर मैनेजर महिला की आफिस में सिर काट...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman reach police station after boy friend refuse to marry

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में युवक ने गर्लफ्रेंड से शादी करने से...

बिगलीक्स

Agra Live News: FIR lodge against Hydra driver in Raja Ki Mandi accident case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में राजा मंडी चौराहे पर मेट्रो के काम में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Patient & four other stuck in Hospital Lift in Agra, Rescued

आगरालीक्स ,,Agra News”आगरा के हॉस्पिटल में लिफ्ट में एक घंटे फंसे रहे...

error: Content is protected !!