आगरालीक्स…आगरा में मौसम बिगड़ने के संकेत. बारिश के आसार. बंगाल की खाड़ी से आ रहे साइक्लोन का असर…जानें आज कितना रहा तापमान
बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवात अर्नब का असर भारत में दिखाई देने लगा है. आंध्र और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है तो वहीं एमपी और यूपी में भी बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. 28 अक्टूबर को यह चक्रवात आंध्र के तट पर टकरा जाएगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट भी जारी किया हुआ है.
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के आसार
साइक्लोन का असर यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के रूप में दिखाई दे सकता है. हालांकि अधिकतर जिले पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी इसका हल्का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने आगरा में 30 अक्टूबर को बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान कम होगा और सर्दी का अहसास होगा.
आगरा में रात हुई और ठंडी
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन रात का तापमान कम हुआ है. रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/10/26) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/10/26) 16.7
Departure from Normal(oC) -1.0