आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर खूबसूरत पैकेजिंग, प्रीमियम बॉक्स और लजीज चीजों के शानदार कॉम्बिनेशन, घरेलू से लेकर कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में भी खास
आगरा में दिवाली की जगमगाहट करीब है और बाजार में उपहारों की दुनिया भी नए रंग में सजने लगी है। इस बार अपनों को मिठाई का डिब्बा थमाने भर से बात नहीं बन रही, बल्कि उपहार ऐसा हो जो देखते ही चेहरे पर मुस्कान ले आए और खोलते ही त्योहार की मिठास घोल दे। इसी बदलते ट्रेंड को देखते हुए शहर के नामी और प्रतिष्ठित मिठाई विक्रेता आकर्षक फैंसी गिफ्ट पैक तैयार करने में जुटे हैं। खूबसूरत पैकेजिंग, प्रीमियम बॉक्स और लजीज चीजों के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ दिवाली गिफ्टिंग का अंदाज भी खास होता जा रहा है।
घरेलू गिफ्टिंग हो या कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, कमला नगर स्थित अजंता स्वीट्स पर ग्राहकों के लिए विकल्पों की भरमार है। कहीं पारंपरिक मिठाइयों की मिठास है तो कहीं चॉकलेट का स्वाद और ड्राई फ्रूट्स की प्रीमियम रेंज। इन सबको आकर्षक अंदाज में सजाकर ऐसे फैंसी पैक तैयार किए जा रहे हैं, जो उपहार के साथ देने वाले की पसंद और खासियत भी बयां करते हैं। रंग-बिरंगे बॉक्स, शानदार पैकिंग और अलग-अलग कॉम्बिनेशन इन गिफ्ट पैक्स को खास बना रहे हैं।
कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में प्रीमियम पैक्स की खास मांग
दिवाली पर कंपनियां अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स को उपहार देकर रिश्तों में मिठास घोलती हैं। ऐसे में कॉर्पोरेट गिफ्ट पैक की मांग खास रहती है। बड़ी संख्या में गिफ्ट पैक तैयार कराने से लेकर विशेष पैकेजिंग के साथ कस्टमाइज्ड ऑर्डर तक, ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प मिल रहे हैं।
500 रुपये से शुरुआत, पसंद और बजट के हिसाब से तैयार होगा पैक
अजंता स्वीट्स प्रबंज्ञन के मुताबिक इन गिफ्ट पैक्स की शुरुआती कीमत 500 रुपये से है। इसके बाद बजट की कोई तय सीमा नहीं है। ग्राहक अपनी पसंद, जरूरत और खर्च के हिसाब से मिठाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और पैकेजिंग का चयन कर सकते हैं। यानी छोटा-सा स्नेह भरा उपहार देना हो या किसी खास व्यक्ति अथवा कंपनी के लिए प्रीमियम गिफ्ट तैयार कराना हो, हर जरूरत के लिए अलग अंदाज मौजूद है।
- 28 october 2026 agra news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Ajanta Sweets Kamla Nagar Agra
- Best Sweets Shops in Agra
- Diwali Gifts in Agra
- No. 1 Sweet Shop in Agra
- Premium Diwali Gifting in Agra
- Premium Sweet Boxes in Agra
- today news