आगरालीक्स आगरा में महिला डॉक्टर को मनचला परेशान कर रहा है, फर्जी आईडी से फेसबुक पर भेजे मैसेज, बीच रास्ते कार रोकने की कोशिश की। महिला डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया गया।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला डॉक्टर रात साढ़े आठ बजे क्लीनिक से घर लौट रहीं थी, मनचले ने बीच सड़क पर उनकी कार रोकने की कोशिश की। जब कार नहीं रोकी तो गाली गलौज करने लगा। इससे पहले भी मनचहा इस तरह की हरकत कर चुका है, महिला डॉक्टर का आरोप है कि मनचला उनकी फोटो खींच लेता है और फर्जी आईडी से फेसबुक पर डाल देता है। आशंका है कि वह हमला भी कर सकता है। पुलिस मनचले की तलाश में जुटी है।