ग्ररुग्रामलीक्स… आगरा के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गुरुग्राम के होटल में जकूजी (बाथटब) में नहाते समय मौत।
आगरा की ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले 35 साल के प्रांजलि पाठक यूके की मल्टीशेनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और मैनचेस्टर में रह रहे थे। प्रांजलि पाठक अभी हाल ही में यूके से भारत आए थे, ऋषिकेश में छुटटी बिताकर सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने एक दोस्त को छोड़ा। उन्होंने रात में रुकने के लिए गुरुग्राम के होटल ओरसम में कमरा लिया।
जकूजी में अचेतावस्था में मिले प्रांजलि
प्रांजलि पाठक ग्रुरुग्राम के होटल में कमरा नंबर 302 में ठहरे हुए थे। रात आठ बजे होटल के स्टाफ को अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने कमरे की जांच की। प्रांजलि अचेतावस्था में जकूजी में मिले, डॉक्टर को बुलाया गया जांच के बाद डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया। उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।
जून में होने वाली थी शादी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रांजलि पाठक की उनके साथ काम करने वाली कोलकाता की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर से जून 2027 में शादी होने वाली थी, इसी साल वेलेंटाइन डे पर उन्होंने प्रपोज किया था। प्रांजलि पाठक इकलौते बेटे थे, उनकी बड़ी वहन अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं।