मथुरालीक्स …जयपुर बरेली हाईवे पर अनियंत्रित तेज स्पीड कार ने पिता, बेटे और नाती को कुचला, तीनों की मौत।
जयपुर बरेली हाईवे मथुरा के राया होते हुए जा रहा है। राया क्षेत्र के गांव गज्जू में गुरुवार सुबह 71 साल के जवाहर सिंह, उनके बेटे 40 साल के हमवीर सिंह और नाती 24 साल के अंकित खेत में पूर्वजों की समाधि स्थल पर पुताई कर रहे थे। इसी दौरान जयपुर बरेली हाईवे पर अनियंत्रित कार खेत में जा घुसी, कार ने जवाहर सिंह, उनके बेटे हमवीर और नाती अंकित को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
टक्कर मारने के बाद कार पलटी
कार ने तीनों को चपेट में ले लिया, इसके बाद कार पलट गई। कार चालक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, चालक की पहचान अमन निवासी वृंदावन के रूप में हुई है।