आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि की स्नातक की परीक्षा लिखित प्रारूप पर होगी, 17 नवंबर से प्रस्तावित की गईं हैं परीक्षा। 2.50 लाख छात्र होंगे शामिल।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वॉकेशन प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित प्रारूप पर होगी, इससे पहले सम सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर पर हुई थी। एमए, एमएससी, एमकॉम की परीक्षा लिखित प्रारूप पर ही आयोजित की जाएगी।
17 नवंबर से प्रस्तावित किया गया परीक्षा कार्यक्रम
विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रस्तावित की हैं इसके लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। 22 नवंबर तक परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम पर 10 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।