आगरालीक्स...दर्दनाक घटना, आगरा में कोचिंग जा रही कक्षा 9 की छात्रा को डंपर ने रौंदा. स्कूटी समेत अगले पहिए में फंसी..तोड़ा दम
आगरा में बुधवार को थाना सदर क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुआ है. मधु नगर में स्कूटी से कोचिंग जा रही कक्षा 9 की छात्रा को एक डंपर ने टक्कर मार दी. छात्रा डंपर के अगले पहिए में स्कूटी समेत फंस गई. राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे लेनिक यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत से कोहराम मच गया है.
आरएमओ चौराहे के पास हुआ हादसा
मृतक छात्रा का नाम रिया पुत्री उमेश निवासी सेवला था. परिजनों के अनुसार रिया रोजाना स्कूटी से कोचिंग जाया करती थी. बुधवार सुबह 8 बजे आरएमओ चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और चपेट में ले लिया. अनियंत्रित होकर रिया स्कूटी समेत डंपर के अगले पहिए के नीचे आ गई और फंस गई. आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े. सूचना पर थाना सदर पुलिस भी आ गई. कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं डंपर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है. वह गिट्टी से भरा था. चालक की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.