आगरालीक्स…आगरा में वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक की मौत
आगरा के वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर दो बजे एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गई. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया. हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति भी बन गई.
टूंडला के शिव नगर में रहने वाला 35 साल का जिशान बाइक से भगवान टाकीज की तरफ से रामबाग की तरफ जा रहा था. वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला. इससे जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसएन में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.