आगरालीक्स…आगरा के मिलिंद बुद्ध विहार से 25 किलो वजनी पीतल की भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा चोरी. पुलिस कर रही चोर की तलाश
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में हाथरस मार्ग स्थित मिलिंद बुद्ध विहार से चोर भगवान गौतम बुद्ध की करीब 25 किलो वजनी पीतल की प्रतिमा चोरी कर ले गए हैं. चोरों ने दीवार फांदकर प्रतिमा गृह का ताला तोड़ा और वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी और बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.
हाथरस रोड स्थित मिलिंद बुद्ध विहार की देखरेख भंते प्रज्ञा रतन जी करते हैं. जानकारी मिली कि बुधवार सुबह करीब सात बजे बुद्ध वंदना हुई थी. इसके बाद मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले गए. गुरुवार सुबह जब वह बुद्ध विहार पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था लेकिन अंदर प्रतिमा गृह का ताला टूटा हुआ था. अंदर देखा तो भगवान गौतम बुद्ध की पीतल की प्रतिमा गायब थी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.