आगरालीक्स...रोशनी के त्योहार पर तैनात रहे सुरक्षा के पहरेदार. दिवाली की रात को गश्त पर रही पुलिस. सूचना पर मौके पर पहुंची
दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आमजनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। दिवाली की रात को कमिश्नरेट आगरा के समस्त थानों पर तैनात पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त पर रहा।
इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ निरंतर मुस्तैद है।