आगरालीक्स…आगरा में अन्नकूट के लिए मंडी में 100 से अधिक सब्जियों की वैरायटियां. गोवर्धन महाराज को लगेंगे 56 भोग…घर—घर तैयारियां
आगरा में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा. गोवर्धन महाराज को अर्पित किए जाने वाले इस अन्नकूट के लिए आगरा की मंडी में 100 से अधिक सब्जियों की वैरायटियां आई हुई हैं. मंडी में खरीदारी के लिए आज से ही खरीदारों की भीड़ लगना शुरू हो गई है. इसके अलावा शहर में सब्जियों की दुकान व ढकेल लगाने वाले भी कम से कम 50 सब्जियों की वैरायटियां लेकर आ रहे हैं. इनमें मौसमी सब्जियों के अलावा कई विदेशी वैरायटियां भी हैं. केले के फूल से लेकर जमीकंद और अमेरिकन कद्दू भी मंडी में बिक रहे हैं.
आगरा में मंंगलवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी इसके लिए श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गिरिराज जी महाराज को अन्नकूट भी अर्पित किया जाएगा. शहर में अनेकों स्थानों पर गिरिराज जी महाराज सजाए जाएंगे और प्रसाद स्वरूप अन्नकूट की सब्जी व पूड़ी का प्रसाद भी वितरित किए जाएंगे. गोवर्धन महाराज की अलौकिक झांकी के दर्शन बालाजी नगर कमला नगर में मंगलवार को होंगे. इस दौरान बाबा गोवर्धन की पूजा एवं आरती शाम सात बजे होगी. तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा शहर के मंदिरों, कॉलोनियों और सड़कों पर भी प्रसाद का वितरण किया जाएगा.